फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Memorandum submitted to SDM to open the way to the temple

Balrampur News: मंदिर का रास्ता खुलवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Jul 2023 05:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM to open the way to the temple
फोटो-2-
विज्ञापन

प्राचीन बर्रौं माता मंदिर तक पहुंचने के लिए नहीं है कोई रास्ता, दबंगों पर रास्ता कब्जा करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। नगर से सटे जोड़वरापुर में स्थित बर्रौं माता मंदिर के रास्ते पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। नगरवासियों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर के रास्ते से कब्जा हटवाए जाने की मांग की गई है।
खलवा उत्तरी के सभासद संदीप कुमार मिश्र, पूरबटोला पूर्वी के सभासद सुभाष पाठक, पूरबटोला पश्चिमी के सभासद नंदलाल तिवारी, पुरानी बाजार की सभासद नीलम शुक्ला व टेढ़ी बाजार की सभासद सरोज तिवारी के नेतृत्व में नगरवासियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि बर्रौं माता मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर के रास्ते पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

मंदिर के दूसरी तरफ कब्रिस्तान होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है। अमर त्रिपाठी, कृष्ण कुमार शुक्ला, अंकित तिवारी, रूपेश मिश्र, डॉ. तुलशीष दूबे, आशीष, जितेंद्र कुमार मिश्र व अमित आदि ने बताया कि रास्ता न होने से बर्रौं माता की पूजा अर्चना नहीं हो पाती है। इन लोगों ने रास्ता खुलवाने की मांग एसडीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराकर रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय सभासद प्रतिनिधि अक्षय शुक्ला, प्रवेश दूबे मोनू, आलोक दूबे, सुजीत शुक्ला व हरिओम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed