{"_id":"64b4318603d7c8fd90007c3c","slug":"meeting-regarding-the-preparation-of-muharram-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1142-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मोहर्रम की तैयारी को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मोहर्रम की तैयारी को लेकर बैठक
Sun, 16 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में रविवार को मोहर्रम की तैयारी पर बैठक की गई। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने मोहर्रम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया। अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग गमजदा माहौल में मोहर्रम मनाते हैं। जिन इमाम चबूतरों पर ताजिया रखी जाती है उसके आसपास साफ-सफाई पहले ही करा दिया जाए।
सभी वार्डों में तैनात सफाईकर्मी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। बैठक में अध्यक्ष ने ताजिया रखने व जुलूस निकलने वाले रास्ते से जुड़े सुझाव भी लोगों से लिए। अध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले तार को मोहर्रम से पहले ऊपर कराने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने सभी लोगों से अमन व भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, अनिल वाल्मीकि, राजेश सक्सेना व बहोरन सिंह आदि मौजूद रहे।