{"_id":"6255bef7c4249c20c1142a6e","slug":"meeting-dig-balrampur-news-lko6258505111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों में अभिलेखों के रख-रखाव में न बरतें कोताही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों में अभिलेखों के रख-रखाव में न बरतें कोताही
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते पुलिस उप महानिरीक्ष?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पुलिस उपनिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र ने मंगलवार को जिले का एक दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रिजर्न पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। अफसरों और कर्मियों को दफ्तरों में अभिलेखों के रखरखाव के बारे में सख्त हिदायत दी। कोताही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
भ्रमण के दौरान सबसे पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने एसपी हेमंत कुटियाल के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। परेड की सलामी ली। बेहतर टर्नआउट के लिए पूरी परेड को गुड इंट्री दी। पुलिस बल को कर्त्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, परिवहन, सीसीटीएनएस, डीसीआर, मालखाना, स्टोर, आरक्षी बैरक व कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। भोजन के गुणवत्ता की जांच की। स्वादिष्ट व स्वस्थ भोजन बनाने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया।
यूपी-112 दो व चार पहिया वाहनों का भी निरीक्षण कर कर्मियों के कार्यकुशलता व दक्षता की जांच की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रधान लिपिक, आंकिक, पासपोर्ट, आईजीआरएस, कोरोना सेल, वीआईपी सेल, जन सूचना सेल, शमन, सोशल मीडिया, मॉनिटरिंग, अभिसूचना इकाई व यूपी-112 शाखा का निरीक्षण किया। रजिस्टर व अभिलेखों की चेकिंग भी की। इस मौके पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ ललिया राधारमण सिंह, सीओ सिटी वरूण सिंह, सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह व सीओ उतरौला उदयराज सिंह आदि मौजूद रहे।