फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Malnutrition tested in the streets, weight taken

नौनिहालों में जांचा कुपोषण, लिया वजन

Sun, 01 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Malnutrition tested in the streets, weight taken
बलरामपुर। जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रविवार को पोषण माह का शुभरंभ किया गया। पहले दिन वजन दिवस पर नौनिहालों का वजन लेकर कुपोषण संबंधी रिपोर्ट तैयार किया गया। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए अभिभावकों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक में सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव ने पोषण माह का शुभारंभ करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि गैसड़ी ब्लॉक के कुल 219 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की वजन ली गई। कुपोषित बच्चों की पहचान करके रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया है। इसी तरह महराजगंज तराई स्थित बदलपुर प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा सिंह व सहायिका जानकी ने किया। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र बालपुर में मुख्य सेविका प्रतिमा श्रीवास्तव ने पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन किया। इस अवसर पर सहायिका रामलली भी मौजूद रहीं। इसी तरह बलरामपुर, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, उतरौला, श्रीदत्तगंज, गेड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी रविवार को पोषण माह के पहले दिन वजन दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों का वजन लेकर कुपोषण संबंधी रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed