फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Maa Pateshwari Dham ready for Navratri; arrangements in final stages.

Balrampur News: मां पाटेश्वरी धाम नवरात्र के लिए तैयार, इंतजाम अंतिम दौर में

Thu, 08 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Maa Pateshwari Dham ready for Navratri; arrangements in final stages.
तुलसीपुर। शारदीय नवरात्र से पहले प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी धाम पूरी तरह सज-संवर गया है। मंदिर परिसर में रंग-रोगन, आकर्षक सजावट और साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, टाट-पट्टियां, शीतल पेयजल, शौचालय और मेडिकल कैंप जैसी व्यवस्थाएं अंतिम दौर में हैं। लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को भी दुरुस्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के अनुसार, मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, पेड़ों की छंटाई और मार्गों के सुधार का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से राहत देने के लिए दर्शन मार्ग पर बड़े टेंट लगाए गए हैं। फर्श की गर्मी से पैरों की सुरक्षा के लिए टाट-पट्टियां बिछाई गई हैं। शीतल पेयजल, पर्याप्त शौचालय और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। समय माता, भैरवनाथ और भगवान शिव के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंदिर व्यवस्था प्रभारी अरुण गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी कर्मचारियों और पुजारियों को श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने श्रद्धालुओं से संयम और भक्तिभाव के साथ दर्शन-पूजन करने की अपील करते हुए कहा कि मां पाटेश्वरी धाम में आने वाले प्रत्येक भक्त की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए संपूर्ण प्रबंधन मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के लिए सजने लगी दुकानें
नवरात्र पर लगने वाले मेले की दुकानें भी सजने लगी हैं। बहराइच से चूड़ी-बिंदी की दुकान लेकर पहुंचे शमशाद ने बताया कि वह वर्षों से इस मेले में आते हैं और यहां का सौहार्दपूर्ण वातावरण उन्हें हर बार आकर्षित करता है। प्रसाद विक्रेता भोले मोदनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार शुद्ध देसी घी और ताजे मेवों के प्रसाद की विशेष तैयारी की गई है।


भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम
भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। रूट डायवर्जन लागू करते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पार्किंग स्थल, खोया-पाया केंद्र, मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। झूले, खिलौनों और खान-पान की दुकानों से मंदिर परिसर पूरी तरह नवरात्र महोत्सव के रंग में रंगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed