फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP staged a protest march and submitted a memorandum.

Balrampur News: मार्च निकालकर सपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP staged a protest march and submitted a memorandum.
बलरामपुर। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। संतोषी माता मंदिर तिराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए से शुरू हुआ प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मामलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुचिता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने भाजपा सरकार से कथित मिलीभगत के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध जांच पूरी होने तक आवश्यक संवैधानिक कार्रवाई की मांग की। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे लोगों का निर्वाचन प्रक्रिया पर विश्वास बना रहे।
विज्ञापन

सपा नेता कृष्ण कुमार गिहार ने भारी समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जांच के माध्यम से समाधान किया जाना चाहिए। सपा नेता भानू त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायतों की स्वतंत्र जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। धरना-प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद, गणेश प्रसाद यादव, जिला महासचिव व पूर्व विधायक जगराम पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed