{"_id":"6ac7e0f0d2d30609cd02a309","slug":"a-close-watch-will-be-kept-on-1656-pandals-and-51-ramlila-venues-balrampur-news-c-99-1-slko1029-156081-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1656 पंडालों और 51 रामलीला स्थलों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1656 पंडालों और 51 रामलीला स्थलों पर रहेगी नजर
Thu, 08 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नवरात्रि और दशहरा पर जिले में सजने वाले 1656 दुर्गा पूजा पंडाल और 51 रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पंडालों में सीसीटीवी, स्वयंसेवक और अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने के साथ ही डीजे का संचालन निर्धारित एसओपी के अनुसार ही करना होगा। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। यह निर्देश बृहस्पतिवार की शाम को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में दिए गए।
बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों और दुर्गा पूजा व रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों से अधिकारियों ने संवाद किया। आयोजन को लेकर स्थानीय समस्याएं और सुझाव सुने गए। डीएम ने सर्किलवार और थानावार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पंडालों, रामलीला स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। जहां सड़क या अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमी है, वहां समय रहते सुधार कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय समितियों और नागरिकों से लगातार संवाद बनाए रखे। एसपी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पंडालों और रामलीला स्थलों पर पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष नजर रहेगी। पूजा समितियां पंडालों में सीसीटीवी लगाएं। पंडालों में आग से बचाव के लिए बालू और पानी से भरे ड्रम रखने तथा बिजली की वायरिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन निर्धारित एसओपी, समय-सीमा और मानकों के अनुसार ही होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष अदि मौजूद रहे।