{"_id":"6ac7e196e542748b14072f6e","slug":"awareness-rally-held-for-mental-health-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156058-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मानसिक स्वास्थ्य को लेकर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मानसिक स्वास्थ्य को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई और मंडला आर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन के प्रति लोगों को जागरूक किया।
महाविद्यालय से निकली रैली में विद्यार्थियों ने विभिन्न संदेशों और नारों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने बताया कि मानसिक तनाव को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उचित मार्गदर्शन और सहायता लेना जरूरी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य। उन्होंने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर महाविद्यालय के मनोविज्ञान परामर्श प्रकोष्ठ अथवा उचित संस्थानों से सहायता लेने का आह्वान किया।
मंडला आर्ट कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन और जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण को रंगों व आकृतियों के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, सांस्कृतिक निदेशिका प्रो. रेखा विश्वकर्मा, शिक्षाशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह, मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट, कृतिका तिवारी, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. सुनील कुमार शुक्ला और राजर्षि मणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।