{"_id":"6ac7e0a8b5b4b8ff950fe6a0","slug":"female-students-created-artworks-using-henna-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156065-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छात्राओं ने मेहंदी के रंगों से उकेरी कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छात्राओं ने मेहंदी के रंगों से उकेरी कलाकृतियां
Thu, 08 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत बृहस्पतिवार को मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक मेहंदी की डिजाइन उकेरी। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा इकरा अंसारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता और डॉ. वंदना सिंह के संयोजकत्व में प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मणिका मिश्रा, सीमा पांडेय व डॉ. वर्षा सिंह ने मेहंदी की डिजाइन, रचनात्मकता, साफ-सफाई और कलात्मकता के आधार पर परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की इकरा अंसारी को प्रथम, शदाफ जौहर को द्वितीय, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की शाइस्ता खातून को तृतीय व गुलनूर को सांत्वना पुरस्कार मिला।
प्राचार्य ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहाकि इस तरह की पाठ्य सहगामी गतिविधियां विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा, पूर्व सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. शकुंतला सिंह और लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान मौजूद रहे।