{"_id":"6a8f556e883969382804d4ef","slug":"lucknow-university-seat-allotment-list-for-pg-courses-released-balrampur-news-c-13-lko1070-1892588-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पीजी पाठ्यक्रमों की सीट आवंटन सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : पीजी पाठ्यक्रमों की सीट आवंटन सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक (पीजी) प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत ऑनलाइन काउंसिलिंग में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष नया सीट आवंटन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। विवि के प्रवेश कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से आवंटित सीट देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें शुक्रवार की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करना अनिवार्य है।
विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग चरणों में सीट आवंटन किया गया है। इस चरण में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी का सातवां, एमएससी केमिस्ट्री का छठा आवंटन जारी हुआ है। वहीं एमए इंग्लिश, एमए इकोनॉमिक्स, एमए जियोग्राफी, एमए सोशियोलॉजी, एमएससी जूलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमए साइकोलॉजी में पांचवां आवंटन हुआ है। इसके अलावा एलएलबी तीन वर्षीय, मास्टर्स सोशल वर्क, एमएससी फोरेंसिक साइंस, एमएससी जियोलॉजी, एमकॉम कॉमर्स और एमएससी फिजिक्स में चौथा आवंटन जारी किया गया है। एमपीएड और एमकॉम एप्लाइड इकनॉमिक्स में तीसरा, जबकि एलएलएम में दूसरा सीट आवंटन जारी किया गया है।