{"_id":"6a970f55cbd813ef800d6e2f","slug":"chief-minister-model-composite-school-to-be-built-at-a-cost-of-2480-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154119-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 24.80 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 24.80 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय
Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के महादेव मिश्र गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। शासन ने विद्यालय निर्माण के लिए स्वीकृत 24.80 करोड़ रुपये में से पहली किस्त के रूप में 12.37 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण खंड गोंडा को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के लिए महादेव मिश्र गांव में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त जारी हो गई है। विद्यालय में प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक पढ़ाई होगी। इससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक से माध्यमिक शिक्षा तक एक ही परिसर में अध्ययन का अवसर मिलेगा।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब और लाइब्रेरी समेत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डिजिटल लैब में विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य सीखने का अवसर मिलेगा। आधुनिक कक्षाओं और अन्य जरूरी संसाधनों से विद्यालय को विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा निर्माण
अवर अभियंता, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण खंड गोंडा अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय के लिए 24.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। पहली किस्त के रूप में 12.37 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। विद्यालय में मुख्य भवन के अलावा मल्टीपर्पज हॉल, बाल वाटिका, रसोईघर और कर्मचारी आवास का भी निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।