फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three shooters from the district have brought glory to the police

Balrampur News: जिले के तीन निशानेबाजों ने बढ़ाया पुलिस का गौरव

Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three shooters from the district have brought glory to the police
फोटो-25-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों को प्रश​स्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ।-
बलरामपुर। 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जिले के तीन आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन कर बलरामपुर पुलिस का गौरव बढ़ाया। गोरखपुर जोन की टीम से प्रतिभाग करते हुए आरक्षी रितेश सिंह, सारंग कनौजिया और सुदीप ने विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में 18 से 24 अगस्त तक हुआ। एयर राइफल 10 मीटर पुरुष टीम स्पर्धा में रितेश सिंह और सारंग कनौजिया ने गोरखपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, स्टैंडर्ड पिस्टल 25 मीटर टीम स्पर्धा में रितेश सिंह, सारंग कनौजिया और सुदीप की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने तीनों आरक्षियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन से किए गए प्रदर्शन पर पूरे पुलिस परिवार को गर्व है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed