फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Head-on collision between a pickup and a Scorpio in Gumdi forest

Balrampur News: गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत

Tue, 01 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Head-on collision between a pickup and a Scorpio in Gumdi forest
फोटो-19-बलरामपुर केगुमड़ी जंगल में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन ।-संवाद
श्रीदत्तगंज। गुमड़ी जंगल में गुमडेश्वर महादेव मंदिर के पास गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पिकअप उतरौला से गोवंश लादकर धानेपुर की ओर जा रही थी। उसमें चालक इंद्रजीत वर्मा निवासी धोंगवा और नंदलाल निवासी रानीजोत, थाना धानेपुर सवार थे। गुमड़ी जंगल में मंदिर के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें इंद्रजीत वर्मा और नंदलाल घायल हो गए। सूचना पर गुमड़ी के पूर्व प्रधान डीके यादव मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर महदेइया चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed