फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard remains at large; panic persists

Balrampur News: पकड़ से दूर तेंदुआ, दहशत बरकरार

Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard remains at large; panic persists
फोटो-17-बलरामपुर के खदगौरा गांव के पास लगाया गया पिंजड़ा ।-संवाद
गैसड़ी। रामपुर रेंज के खदगौरा गांव में 88 भेड़ों की मौत के बाद तेंदुआ अब भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। तेंदुए के दोबारा आने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। एहतियातन वन विभाग ने घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया है, लेकिन तेंदुआ अभी तक उसमें नहीं फंसा है। ग्रामीण रातभर जागकर गांव और पशुओं की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पशुपालक कन्हैया पाल की बाड़े में 88 भेड़ें मृत मिली थीं, जबकि कई अन्य घायल हो गई थीं। घटना के बाद से पीड़ित को सरकारी मुआवजे का इंतजार है। हालांकि क्षेत्रीय सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने 25 हजार और वन विभाग ने 50 हजार रुपये की सहायता दी है।
विज्ञापन


वनाधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed