फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   License of two fertilizer shops suspended

Balrampur News: खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Wed, 04 Jan 2023 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
License of two fertilizer shops suspended
बलरामपुर। खाद वितरण में लापरवाही के आरोप में बुधवार को उतरौला की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। साथ ही अन्य दुकानदारों को अभिलेख दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि मंगलवार को जिले में खाद की दुकानों पर छापा मारकर खाद की उपलब्धता के साथ ही अभिलेखों की जांच की गई। अभिलेखों की पड़ताल में मिली कमियों के आधार पर उतरौला की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। दोनों दुकानदारों से अभिलेख मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वितरण कराया जा रहा है। इसकी निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहकारी समिति लिलवा के गोदाम प्रभारी संतोष मिश्र ने बताया कि मंगलवार शाम 500 बोरा यूरिया का स्टॉक पीसीएफ से आया है। इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। किसान सदानंद, संतराम, राधेश्याम, इबरार हुसैन व नजीबुन्निशा का कहना है कि वह खाद लेने सुबह ही पहुंच गए थे। तब यूरिया मिली है। किसान राधेश्याम का कहना है कि पांच दिन से वह परेशान थे, बुधवार को यूरिया मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरपुर कला क्षेत्रीय सहकारी समिति की पीओएस मशीन खराब है। इससे यहां खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। किसान इरफान, सलीम, मिठाईलाल, हजारी व सुनील का कहना है कि गेहूं की सिंचाई हो चुकी है। खाद डालनी है, मगर समिति बंद होने के कारण खाद नहीं मिल पा रही है। सचिव घनश्याम पांडेय ने बताया कि पीओएस मशीन खराब होने के चलते खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed