{"_id":"6a9c66f1443af349fd0bdb50","slug":"savarna-army-raises-voice-for-its-rights-takes-out-a-procession-to-the-collectorate-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154257-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सवर्ण आर्मी ने बुलंद की हक की आवाज, कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सवर्ण आर्मी ने बुलंद की हक की आवाज, कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस
Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। चार सूत्री मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वीर विनय चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष अभय शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। जिलाध्यक्ष अभय शुक्ला ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए आर्थिक आधार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने मांगों पर शीघ्र विचार न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। जिला संयोजक रवि पाठक ने कहा कि सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को शासन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।
प्रदर्शन में जिला संयोजक रवि पाठक, सहसंयोजक प्रभात शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अनुपम चंद्र पाठक, मंडल प्रभारी संदीप मिश्रा, शिवपुरा ब्लॉक अध्यक्ष विपुल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु शुक्ल और मुकेश तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।