फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Honored the teachers, then took charge of classes as a teacher

Balrampur News: गुरुओं का किया सम्मान, शिक्षक बन संभाली कक्षाएं

Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Honored the teachers, then took charge of classes as a teacher
फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ​शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिलेभर में गुरु-शिष्य के रिश्ते की मिठास दिखाई दी। स्कूलों में कहीं बच्चों ने शिक्षक बनकर कक्षाएं संभालीं तो कहीं कविता, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये गुरुजनों के प्रति सम्मान जताया गया। जरवा में बच्चों ने शिक्षकों को कलम भेंट की, जबकि रमवापुर थारू में पौधरोपण कर शिक्षक दिवस मनाया गया। पचपेड़वा में विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में आने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विभिन्न विकासखंडों में बेहतर कार्य करने वाले 29 शिक्षक और कार्मिक सम्मानित किए गए। इनमें बलरामपुर से प्रियंका तिवारी और निर्मला कुमारी, उतरौला से रंजना गुप्ता और शशिना वर्मा, हरैया सतघरवा से अवध बिहारी और आशा गौतम, पचपेड़वा से मनोज कुमार मिश्र और रजनीश, गैसड़ी से राघवेंद्र सिंह और हरिराम गुप्ता, तुलसीपुर से शुभम श्रीवास्तव और अमित गुप्ता, श्रीदत्तगंज से शिव प्रसाद और मो. असरार सिद्दीकी, रेहरा बाजार से रामेश्वर कुमार वर्मा और जितेंद्र कुमार प्रजापति, नगर बलरामपुर से मनीष वर्मा और प्रतिमा करौली तथा गैड़ास बुजुर्ग से कुतुबुल्लाह खान और शिव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


स्पेशल एजुकेटर श्रेणी में पचपेड़वा के सत्येंद्र सिंह, तुलसीपुर की प्रतिमा सिंह, उतरौला के शैलेश कुमार पांडेय, नगर बलरामपुर के देव बाबू पांडेय, गैड़ास बुजुर्ग के सुरेश चंद्र चौधरी और गैसड़ी के मेराज अहमद को सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय श्रेणी में गैड़ास बुजुर्ग की ममता यादव, तुलसीपुर की संगीता मिश्र और बलरामपुर देहात की स्नेहलता को सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शिक्षक बच्चों को किताबों के ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, जिज्ञासा और सही-गलत समझने की क्षमता भी देते हैं। हर बच्चे में अपनी प्रतिभा होती है। शिक्षक उसे पहचानकर सही दिशा दें, यही उनकी सबसे बड़ी भूमिका है।

पचपेड़वा में विद्यार्थियों ने लिया नियमित कक्षा का संकल्प

राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा में प्राचार्य चंद्रकांत मिश्र की अगुवाई में समारोह हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में आने का संकल्प दिलाया गया। मनोज कुमार सोनकर, डॉ. अभिमन्यु पाठक, विनीत कुमार, राखी भारती, जमुना प्रसाद और शिवकुमार विश्वकर्मा को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

गैंसड़ी में 40 शिक्षकों को मिला सम्मान

गैंसड़ी के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने 40 शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें कुलदीप पांडेय, इरशाद अहमद, रजनीश, पार्वती देवी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राकेश शुक्ल, देवेंद्र सिंह, छेदीराम यादव, जितेंद्र कुमार, मोहब्बत अली, लाल यादव, नसरीन बानो, अर्जुन कटियार, रुबीना खातून, रवि उपाध्याय, सुरेश जायसवाल, रामलगन यादव, हुसैनी, मनीष कुमार यादव, पुष्पा देवी, राघवेंद्र मिश्र, कृष्ण केवल, रामकृष्ण, केतकी तिवारी, प्रसून मौर्य, रामगोपाल, नोडल संकुल रवि ज्योति मिश्र, राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप सैनी, अमरेश तिवारी, राम विलास यादव, अग्निशेखर, राकेश मिश्रा, विजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, चंद्र प्रकाश यादव और एआरपी सर्वेश पाठक शामिल रहे।

सीमा क्षेत्र के बसंतलाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर, आनंद मार्ग आश्रम विद्यालय जरवा समेत अन्य विद्यालयों में भी आयोजन हुए। बच्चों ने शिक्षकों के साथ केक काटा और उपहार भेंट किए। प्रशासक वैभव कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी। आनंद मार्ग आश्रम विद्यालय में आचार्य मेघदीपानंद अवधूत ने ज्ञान, अनुशासन, नैतिकता और कर्तव्य का महत्व बताया।

सादुल्लाहनगर में बच्चों ने निभाई शिक्षक की भूमिका

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय समेत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने गुरुजनों को पुष्प और शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर कक्षा में पढ़ाया। प्रधानाध्यापक अरशद अब्बासी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा में उनके योगदान की जानकारी दी।

जरवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में शिक्षक दिवस को नो बैग डे के साथ जोड़ा गया। प्रिया, अमृता, आनंद, जयराम, रितेश, रोहन और विकास समेत बच्चों ने कविता और कहानी सुनाकर शिक्षकों को कलम भेंट की। प्रधानाध्यापक विपिन कुमार पांडेय ने कहा कि गतिविधियों के जरिये बच्चों को पढ़ाने से सीखने में उनकी रुचि बढ़ती है।

प्राथमिक विद्यालय रमवापुर थारू में सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग की रामपुर रेंज की टीम ने जामुन, आंवला और आम के पौधे लगाए। पौधों को ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ पहल के तहत लगाया गया। रेंजर भोला सिंह और डिप्टी रेंजर बजरंगी प्रसाद समेत वनकर्मियों ने पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक अभिषेक मिश्रा ने कहा कि ये पेड़ आने वाले समय में विद्यालय और बच्चों की यादों का हिस्सा बनेंगे।

डिग्री कॉलेज और मदरसे में भी आयोजन

एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। सरस्वती वंदना ईशानी सिंह, मुस्कान मिश्रा और नैनसी सिंह ने प्रस्तुत की। प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने वाणिज्य की पढ़ाई की उपयोगिता और रोजगार के विकल्पों की जानकारी दी। डॉ. केके सिंह ने भारतीय चिंतन में गुरु-शिष्य परंपरा पर विचार रखे। विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद समेत प्रतियोगिताएं हुईं और शिक्षकों ने विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया ली।


नगर के जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी कॉलेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। मौलाना नूर अहमद कादरी, मौलाना अब्दुल मोईद, कारी इकरार अहमद बरकाती, मास्टर इमरान, शैवाल खान, नजिस शमरीन और शहजादी ने विचार रखे।

फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग

फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग

फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग

फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग

फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग

फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed