{"_id":"6a9c5724328003407102a155","slug":"two-people-killed-in-separate-road-accidents-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154264-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-द्वारिका प्रसाद मौर्या।-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैड़ास बुजुर्ग। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। फकीरापुर गांव के पास कार से बचने के प्रयास में बाइक सवार बिजली के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी घटना, बेथुइया गांव में सड़क किनारे बैठे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्र के बदलपुर गांव निवासी द्वारका प्रसाद मौर्या (50) बाइक से मनकापुर की ओर जा रहे थे। फकीरापुर गांव के पास सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। द्वारका प्रसाद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बेथुइया गांव की है। यहां निवासी भरत लाल (45) सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भरत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और अंतिम संस्कार में सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।