फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard terror in Niboriya for four days; no cage installed yet

Balrampur News: निबोरिया में चार दिन से तेंदुए की दहशत, अब तक नहीं लगा पिंजरा

Sat, 29 Aug 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Niboriya for four days; no cage installed yet
महराजगंज तराई। तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुदर्शनजोत के मजरे निबोरिया में चार दिन से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए के डर से लोग अंधेरा होने के बाद घरों से निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अब तक पिंजरा नहीं लगाया है।
विज्ञापन


ग्रामीण सोनू सिंह, विक्रमपाल, संचित यादव, स्वामीनाथ और जगदंबा प्रसाद ने बताया कि गांव के आसपास तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। इसके चलते लोग जरूरी काम निपटाकर अंधेरा होने से पहले घर लौट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की दहशत से आवागमन भी प्रभावित है। उन्होंने वन विभाग पर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

रेंजर यूनिट तुलसीपुर प्रवीण तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में कैमरा लगाया गया है। कैमरे में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed