{"_id":"656cb76cd267ef3dc00d7546","slug":"leopard-terror-continues-a-girl-again-turned-into-a-morsel-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4986-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए का आतंक जारी, एक बच्ची को फिर बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए का आतंक जारी, एक बच्ची को फिर बनाया निवाला
Sun, 03 Dec 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-
गैसड़ी/पचपेड़वा (बलरामपुर)। तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, गैसड़ी व पचपेड़वा थाना क्षेत्रों में तेंदुए का खौफ लगातार जारी है। रविवार की सुबह शौच के लिए जंगल के निकट गई नौ वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ बच्ची का शव छोड़कर भाग गया। पचपेड़वा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। अब तक तेंदुआ पांच बच्चों की जान ले चुका है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर कोडर निवासी चंद्र प्रकाश थारू ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी अनुष्का रविवार की सुबह गांव के बच्चों के साथ घूमने निकली थी। इसी बीच वह शौच के लिए गांव के बाहर पश्चिम की तरफ गई थी। पास ही खेत में मौजूद तेंदुए ने अनुष्का पर हमला कर दिया। बच्चों ने शोर मचाया तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। बच्ची मृत अवस्था में पड़ी थी।
ग्रामीण बच्ची का शव घर पर ले आए और घटना की सूचना पचपेड़वा थाना व वन विभाग को दी। पुलिस उप निरीक्षक धर्मप्रकाश सिंह ने बताया कि पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही डीएफओ एम सेम्मारन, एसडीओ मनोज कुमार व रेंजर डीपी सिंह ने गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार की शाम ललिया थाना क्षेत्र के परसहवा गांव के पास साइकिल से घर लौट रहे सुगानगर लहेरी गांव निवासी धनराज, उसकी बहू लक्ष्मी व पोती खुशी पर तेंदुए ने हमला किया था। जिसमें तीनों घायल हो गए थे।
इससे पहले चार बच्चों की ले चुका है जान
- तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया गांव में चार नवंबर को तीन वर्षीय वंदिनी और 11 नवंबर को छह वर्षीय अरुण वर्मा को तेंदुआ उठा ले गया था। दोनों बच्चों का शव बाद में खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।
- विगत 16 नवंबर को हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में तेंदुए ने सात वर्षीय विकास को अपना निवाला बनाया।
- वहीं, 24 नवंबर को गैसड़ी के बनकटवा गांव से पांच वर्षीय रितेश को तेंदुआ उठा ले गया था। बच्चे का शव बाद में जंगल के निकट झाड़ियों में मिला था।
गांवों की खाक छान रही दो विशेषज्ञों की टीम
तेंदुए की तलाश में दो विशेषज्ञों की टीमें गांवों की खाक छान रही हैं। पिछले 15 दिनों से लगातार सर्च अभियान चल रहा है। बावजूद इसके तेंदुआ टीम के हाथ नहीं लग सका है। डीएएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया व हरैया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों गांवों में तेंदुए के जाने वाले संभावित रास्तों की निगरानी के लिए थर्मल ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। दोनों गांवों में दो सीसीटीवी के साथ 15 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लालनगर सिपहिया गांव में दो व बेलवा गांव में पांच पिंजरे लगाए गए हैं। दोनों गांवों के संभावित रास्तों व गन्ने के खेतों में जाल भी लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 100 फीट लंबी व 10 फीट चौड़ी जाल के दस बंडल भी लाए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार इन्हें भी संभावित स्थानों पर लगवाया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के बावजूद अभी तक तेंदुआ कहीं कैद नहीं हो सका है।
जंगल के पास न जाएं ग्रामीण
सोहेलवा जंगल में तेंदुए की संख्या की बढ़ी है। अनुष्का जंगल के निकट गई थी। वहीं पर तेंदुए ने हमला किया। उसको पकड़ने के लिए जौनपुर व दुधवा नेशनल पार्क से विशेषज्ञ की टीम बुलाई गई है। टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा। निकटवर्ती गांव के लोगों को जंगल के पास न जाने का सुझाव दिया गया है।
- एम सेम्मारन, डीएफओ बलरामपुर