फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard enters sheep enclosure at midnight in Balrampur 88 sheep die in ensuing stampede 13 injured

बलरामपुर: आधी रात भेड़ों के बाड़े में घुसा तेंदुआ, भगदड़ से 88 भेड़ों की मौत; 13 घायल

Mon, 24 Aug 2026 02:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 02:52 PM IST
सार

बलरामपुर में आधी रात को भेड़ों के बाड़े में तेंदुआ घुस गया। भगदड़ से मचने से 88 भेड़ों की मौत हो गई। जबकि, 13 घायल हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Leopard enters sheep enclosure at midnight in Balrampur 88 sheep die in ensuing stampede 13 injured
पीड़ा बताते पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में रविवार की आधी रात भेड़ों के बाड़े में एक तेंदुआ घुस गया। इससे करीब 200 भेड़ों के झुंड में दहशत से भगदड़ मच गई। घटना में 88 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 13 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


घटना नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड संख्या-10 खदगौरा की है। यहां के निवासी कन्हैयालाल पाल और उनके भाई विजय पाल ने बताया कि उनकी भेड़ें चारदीवारी से घिरे बाड़े में बंधी थीं। आधा रात के करीब तेंदुआ बाड़े में घुस आया। तेंदुए को देखकर भेड़ों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान कई भेड़ें एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं, जबकि तेंदुए ने भी कुछ भेड़ों पर हमला किया। सुबह बाड़े में 88 भेड़ें मृत मिलीं और 13 गंभीर रूप से घायल थीं।
विज्ञापन




घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय है। ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रात में उजड़ गया परिवार का सहारा

पीड़ित भेड़ पालकों ने बताया कि वे गरीब परिवार से हैं। भेड़ पालन ही उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। भेड़ पालन ही हमारे जीवन का एकमात्र सहारा है। एक रात में हमारा सब कुछ उजड़ गया। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मृत भेड़ों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने जांच के लिए भेजी टीम

पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना गैसड़ी कोतवाली पुलिस और विकास खंड गैसड़ी के पशु चिकित्साधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वार्ड में पुलिस बल भेजकर जांच कराई जा रही है।

वन विभाग की टीम ने किया मौके का रुख

वन क्षेत्राधिकारी रामपुर रेंज भोला प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। इतनी अधिक संख्या में भेड़ों की मौत तेंदुए के हमले के साथ ही उसके डर से मची भगदड़ के कारण भी हो सकती है। टीम मौके पर स्थिति का जायजा ले रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed