फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devoured goat, panic

Balrampur News: तेंदुए ने बकरी को निवाला बनाया, दहशत

Sat, 15 Mar 2025 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat, panic
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के बदलपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया। गांव की एक महिला खेत में बकरी चराने गई थी, उसी दौरान यह घटना हुई। तीन दिनों से गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं वन विभाग बेफिक्र है।
विज्ञापन


बदलपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गांव के पश्चिम की तरफ वे अपने खेत जा रहे थे। तभी गांव की बड़का अपनी बकरी को खतों में चरा रही थीं। अचानक तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। हल्ला गोहार करने पर तेंदुआ बकरी को लेकर गांव के पास नाले की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

गांव में तेंदुए के आने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण ननके, सुखदेव, पिंकू, पप्पू व अजहर ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। शनिवार को भी गांव में तेंदुआ होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। बरहवा रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम गांव में भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed