फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard cubs released into the forest, surveillance increased

Balrampur News: तेंदुए के शावकों को जंगल में छोड़ा, बढ़ाई निगरानी

Mon, 13 May 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Leopard cubs released into the forest, surveillance increased
बलरामपुर। सोहेलवा वन क्षेत्र के टेढ़ीपरास गांव के पास तेंदुए के दो शावकों के मिलने पर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दोनों शावकों को जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने शावकों के सहारे मादा तेंदुआ को पकड़ने की रणनीति बनाई है। आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिससे निगरानी की जा सके। इसके साथ ही एक टीम पहरा भी दे रही है।
विज्ञापन

दोनों शावकों के शनिवार को मिलने के बाद पहले चिड़ियाघर भेजने की बात हो रही थी। लेकिन विभाग ने रणनीति में बदलाव किया। क्षेत्र में बीते कई दिनों से तेंदुए के आवाजाही की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसमें मादा तेंदुआ के होने के निशान भी मिले थे। वन विभाग के रेंजर बरहवा राकेश पांडेय ने बताया कि दोनों शावकों को फिर उसी स्थान से जंगल में छोड़ दिया गया है। रविवार को सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए, जिससे मादा तेंदुए की आवाजाही की निगरानी की जा सके। शावकों को खोजते हुए तेंदुआ आएगी, शावकों के न मिलने से वह उग्र हो सकती है। उसके स्थान की जानकारी करके पकड़ने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


आश्रम में घुसकर तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज क्षेत्र के बरदौलिया गांव में शनिवार की रात तेंदुए की आमद से लोग सहम उठे। तेंदुआ गांव के नागमणि आश्रम में घुसा। एक पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों के हल्ला-गुहार करने पर तेंदुआ कुत्ता को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। आश्रम के व्यवस्थापक रमेश महाराज ने बताया कि आश्रम में छोटे-छोटे बच्चे और श्रद्धालु रहते हैं। जंगली जानवर व तेंदुआ आए दिन रात में घुस जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है। वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को रात में दी गई। सुबह टीम ने आश्रम पहुंचकर छानबीन की। रेंजर बनकटवा सत्रोहन लाल ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed