{"_id":"651c5c3c61972856be0d5d06","slug":"launch-of-sankalp-seva-week-to-remove-backwardness-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3312-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पिछड़ापन दूर करने को संकल्प सेवा सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पिछड़ापन दूर करने को संकल्प सेवा सप्ताह का शुभारंभ
Tue, 03 Oct 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर कार्य का मंत्र लेकर लौटे आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज के जनप्रतिनिधि व अधिकारी अब विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे। जिले के श्रीदत्तगंज को प्रधानमंत्री आकांक्षात्मक ब्लॉक की श्रेणी में चयनित किया गया है। इस कार्यक्रम में श्रीदत्तगंज ब्लॉक के पांच ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व अधिकारी शामिल हुए थे।
जिले के आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज में मंगलवार तीन अक्टूबर से संकल्प सप्ताह अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक दिन विकास व कल्याणकारी कार्यों से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियां होंगी। पहले छह दिनों की थीम में संपूर्ण स्वास्थ्य, सुपोषित परिवार, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा और समृद्धि दिवस शामिल है। सप्ताह के अंतिम दिन नौ अक्टूबर को पूरे सप्ताह के कार्यों को संकल्प सप्ताह समावेश समारोह के रूप में मनाया जाएगा।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत के अनुसार ही सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। आकांक्षी ब्लॉक में संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से ब्लॉक स्तर पर आधारभूत ढांचे में सुधार किया जा सकेगा। खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मेहनत और प्रयास से लोगों में जागरूकता फैलाकर ब्लॉक के पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान श्रीराम, जिगना के प्रधान शौकत अली, पड़री रैकवार के प्रधान सुभाष चंद्र वर्मा, महुआ इब्राहिम की प्रधान रानी सिंह तथा चमरुपुर के प्रधान शिव शंकर सैनी प्रधानमंत्री के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।
आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज में मंगलवार को संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य शिविर के साथ हुआ। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल व खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह ने किया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. अनुराग पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों ने 350 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित कर संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।