{"_id":"652cc342e05253150f0a2afd","slug":"lab-technician-warned-of-action-for-less-testing-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3706-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कम जांच करने पर लैब टेक्नीशियन को कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कम जांच करने पर लैब टेक्नीशियन को कार्रवाई की चेतावनी
Mon, 16 Oct 2023 10:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी कौवापुर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर का निरीक्षण किया। पीएचसी में आयोजित आयुष्मान भव: मेले का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने कम जांच करने पर लैब टेक्नीशियन को कार्रवाई की चेतावनी दी है। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर नियमित साफ-सफाई का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर में आयुष्मान भव: मेले का निरीक्षण करने पहुंचे। चिकित्सक मरीजों का इलाज करते मिले। पीएचसी के भवन व परिसर में रंगाई-पोताई व मरम्मत कार्य चल रहा था। सीएमओ ने रंगाई-पोताई व मरम्मत कार्य के संबंध में चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह से जानकारी ली। प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स माया देवी को निर्देश दिया कि प्रसव के लिए आने वाली सभी महिलाओं को पार्टोग्राफ व केस शीट को सही तरीके से भरा जाए।
प्रसव पंजिका में समस्त विवरण अवश्य दर्ज किया जाए। लैब टेक्नीशियन नेहा गुप्ता द्वारा कम जांच करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अस्पताल भवन व परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश चिकित्साधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व अन्य मौजूद रहे।