{"_id":"6429c9118fcd7c5f0701c988","slug":"kovid-investigation-started-in-12-hospitals-emergency-number-issued-balrampur-news-c-13-1-162805-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 12 अस्पतालों में कोविड की जांच शुरू, इमरजेंसी नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 12 अस्पतालों में कोविड की जांच शुरू, इमरजेंसी नंबर जारी
Sun, 02 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय व संयुक्त जिला अस्पताल के साथ ही नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा में कोविड की जांच शुरू कर दी गई है।
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण देखते हुए अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में जिलेवासी कोविड हेल्प लाइन नंबर 7268934989 पर सूचना दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने संयुक्त अस्पताल के सीएमएस को ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही अन्य प्रबंध करने को कहा है।
मरीज के संपर्क में आए 15 लोगों की हुई सैंपलिंग
गोंडा के एक निजी अस्पताल में गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन कराने के गए एक मरीज की कोविड रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। संक्रमित व्यक्ति को होम क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
रविवार को सीएचसी गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मरीज के संपर्क में आए 15 लोगों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। गांव की आशा व एएनएम को निगरानी के लिए लगाया गया है।
410 की जांच रिपोर्ट निगेटिव
मधपुर पकड़ी समेत जिले के विभिन्न अस्पतालों में रविवार को 410 लोगों की कोविड जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पतालों में कोविड से बचाव की तैयारियां पूरी करा दी गई हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ