फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration gears up for Navratri fair; 823 police personnel to handle security

Balrampur News: नवरात्र मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 823 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Administration gears up for Navratri fair; 823 police personnel to handle security
फोटो-1-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद महंत व अन्य ।-स्रो
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, सफाई, बिजली, पेयजल और जल निकासी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम मंदिर परिसर के सभागार में महंत योगी मिथलेश नाथ की अध्यक्षता में तैयारियों की पहली बैठक हुई। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ विभागवार व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


मेले की सुरक्षा के लिए 823 सिविल पुलिस, यातायात और एलआईयू कर्मियों के साथ दो प्लाटून पीएसी तैनात करने का प्रस्ताव है। मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगे और बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में 30 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की जांच के लिए एचएचएमडी, डीएफएमडी और बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के अलावा एलआईयू, एटीएस, चेक टीम, बीडीएस और डॉग स्क्वायड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से निपटने को डायवर्जन, 24 घंटे चलेगा अस्पताल

वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित कर प्रमुख मार्गों पर बैरियर और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। मेला परिसर में अस्थायी चिकित्सालय 24 घंटे संचालित होगा। 108 एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट खिड़की, जीआरपी और पुलिस बल की व्यवस्था के लिए रेलवे से समन्वय किया जाएगा। परिवहन विभाग बसों के रूट और समय-सारिणी तय करेगा।

सफाई और बिजली पर भी जोर
मेला परिसर में विशेष सफाई अभियान चलेगा। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के साथ नालों-नालियों की सफाई कर जल निकासी दुरुस्त रखी जाएगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जर्जर तारों की मरम्मत होगी। ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखे जाएंगे और बिजली विभाग की टीम सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed