फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   KGBV girl students will get stipend of Rs 100 per month

Balrampur News: केजीबीवी छात्राओं को मिलेगा 100 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड

Sun, 08 Oct 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
KGBV girl students will get stipend of Rs 100 per month
बलरामपुर के पचपेड़वा में ​स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय।
बलरामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त शिक्षा के साथ अब 100 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान की जाएगी। जिले के 11 केजीबीवी और दो अतिरिक्त हॉस्टलों में रहने वाली कुल 1,300 छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन

केजीबीवी पिछड़े ब्लॉक व नगरीय क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। यहां बालिकाओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। बेटियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए केजीबीवी में पढ़ने वाली छात्राओं को स्टाइपेंड देने का निर्णय लिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से इन छात्राओं को स्टाइपेंड पर गर्ल्स पर मंथ मद से 100 रुपए प्रतिमाह की दर से 11 माह तक भुगतान उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा व वार्डेन को केजीबीवी में नामांकित छात्राओं का पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने और जिन छात्राओं का नवीन प्रवेश हुआ है, उनका बचत खाता खुलवाते हुए आधार से लिंक कराने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, वार्डेन व लेखाकार को समन्वय बनाकर वितरण पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed