फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jurisdictions of eight Block Education Officers changed

Balrampur News: आठ खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Sat, 25 Jul 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Jurisdictions of eight Block Education Officers changed
बलरामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विकास चंद्र श्रीवास्तव ने जिले के आठ खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासनादेश के तहत प्रत्येक दो वर्ष में क्षेत्र परिवर्तन और स्थानांतरण की व्यवस्था के अनुपालन में यह आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि अशोक कुमार पाठक को बलरामपुर ग्रामीण से स्थानांतरित कर श्रीदत्तगंज का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उन्हें बलरामपुर नगर, उतरौला नगर क्षेत्र तथा मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा के बीईओ सियाराम को पचपेड़वा भेजा गया है। तुलसीपुर के बीईओ स्वामीनाथ को रेहरा बाजार का दायित्व सौंपते हुए गैड़ास बुजुर्ग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। गैसड़ी के बीईओ शमशेर को हरैया सतघरवा भेजा गया है और उन्हें उतरौला का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वर्तमान में उतरौला की बीईओ सुनीता वर्मा प्रसूति अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचपेड़वा के बीईओ घनश्याम वर्मा को बलरामपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। रेहरा बाजार के बीईओ रमेश कुमार को गैसड़ी भेजा गया है। वहीं, गैड़ास बुजुर्ग के बीईओ विनय कुमार चौधरी को तुलसीपुर में तैनात किया गया है।


बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभागीय कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed