फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Irrigation worker dies in accident

हादसे में सिंचाई कर्मचारी की मौत

Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Irrigation worker dies in accident
बलरामपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र के पीपल तिराहा मार्ग पर रविवार रात टूटे रोडक्रॉस में फंसकर बाइक सवार सिंचाईकर्मी घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर सहकर्मियों ने सोमवार को आक्रोश जताया तथा एडीएम को ज्ञापन सौंपकर रोडक्रॉस की मरम्मत कराने व साथी कर्मी के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सरयू नहर कॉलोनी निवासी सिंचाईकर्मी जयनाथ भाष्कर (45) रविवार रात बाइक से घर जा रहा था। पीपल तिराहा मार्ग पर जलनिकासी के लिए बने रोडक्रॉस के टूटे ढक्कन में बाइक फंस गई। इससे सड़क पर गिरकर जयनाथ घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को साथी सिंचाईकर्मी प्रमोद कुमार, परवेज अख्तर, आनंद तिवारी, मयंक श्रीवास्तव, लालमन, शैलेंद्र बहादुर सिंह, नीरज सिंह, राणाप्रताप मल्ल व अरविंद कुमार सहित 60 लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर टूटे रोडक्रॉस की मरम्मत न कराए जाने पर आक्रोश जताया। इन लोगों ने यह भी बताया कि 13 अगस्त को इसी रोडक्रॉस में फंसकर विभागीय कर्मी आनंद तिवारी का हाथ टूट गया था। उनका इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी सिंचाईकर्मियों ने एडीएम राम अभिलाष को ज्ञापन सौंपकर टूटे रोडक्रॉस की तत्काल मरम्मत कराने तथा जयनाथ के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed