फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Insurance employees go on strike against privatisation

Balrampur News: निजीकरण के विरोध में बीमा कर्मचारियों की हड़ताल

Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Insurance employees go on strike against privatisation
भगवतीगंज में धरने पर बैठे एलआईसी कर्मी ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। एलआईसी के प्रस्तावित विनिवेश और बीमा क्षेत्र से जुड़े संशोधनों के विरोध में बृहस्पतिवार को बीमा कर्मचारियों ने हड़ताल कर विरोध जताया। एलआईसी कार्यालय में ताला जड़ दिया। पूरा दिन कार्यालय बंद होने से कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

बीमा कर्मचारी संघ बलरामपुर यूनिट की तरफ से भगवतीगंज स्थित एलआईसी कार्यालय पर विरोध किया गया। कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे कार्यालय के शटर पर ताला लगाकर हड़ताल शुरू की। बीमा संघ के पदाधिकारी जय पांडेय ने बताया कि यह आंदोलन केवल एक विरोध नहीं, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के अस्तित्व और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार एफपीओ के माध्यम से एलआईसी के शेयर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, जिसका कर्मचारी संगठन विरोध कर रहा है। एलआईसी देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बीमा संस्था है और इसे मजबूत सार्वजनिक उपक्रम के रूप में बनाए रखना जरूरी है। बीमा कानून संशोधन 2025 को कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed