{"_id":"642482818c9bfd6750028651","slug":"information-given-about-potential-crops-in-training-balrampur-news-c-13-1-155769-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रशिक्षण में क्षमतावान फसलों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रशिक्षण में क्षमतावान फसलों के बारे में दी जानकारी
Wed, 29 Mar 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के इमिलिया कोडर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 100 किसानों को क्षमतावान फसलों के जनजातीय समुदाय के स्वास्थ्य विकास में योगदान विषय पर जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि यह प्रशिक्षण कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के आनुवंशिक एवं पादप प्रजनन विभाग द्वारा कराया गया है। इस प्रशिक्षण से जिले में थारू जनजाति किसानों को क्षमतावान फसलों जैसे बहकला, कंकोड़ा, रामदाना, कुट्टू, विंडबीन व बथुआ आदि की खेती व उसके उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ. हनुमान लाल रेगर ने इन फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन के लिए तकनीक बताया। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद कर्दम व डॉ. सुभाष चंद्रा ने फसलों में होने वाले रोग को जैविक व रासायनिक विधि से नियंत्रित करने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को टब, हजारा, स्प्रेयर व बीज संरक्षण के लिए डिब्बे वितरित किए गए।