{"_id":"67646443addd319f59061537","slug":"if-you-get-the-bill-every-month-then-there-will-be-no-problem-of-dues-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118622-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हर महीने बिल मिले तो बकाये की समस्या ही न आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हर महीने बिल मिले तो बकाये की समस्या ही न आए
Thu, 19 Dec 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के विद्युत विभाग कार्यालय में बिजली का बिल जमा करने के लिए खड़े उपभोक्ता।
बलरामपुर। पावर कारपोरेशन विभाग एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली जमा करने का अभियान चला रहा है। अभियान में छूट का लाभ लेने के लिए काफी संख्या में उपभोक्ता उमड़ रहे हैं। विभाग ने भले ही गांवों में मीटर लगा दिया हो, लेकिन उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली का बिल नहीं दिया जाता है। इससे उपभोक्ताओं का बकाया बढ़ जाता है और ब्याज के साथ बिल जमा करना पड़ता है।
बृहस्पतिवार को नगर स्थित पावर कारपोरेशन विभाग कार्यालय में बकाया बिजली का बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं ने अपना दर्द बयां किया। बहराइच मार्ग स्थित विभागीय कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। शहरी व ग्रामीण की अलग-अलग कतार में खड़े दिखे। विभाग में बुधवार तक योजना के तहत 1,855 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ है। एक करोड़ 20 लाख रुपये बकाया बिजली का बिल जमा कराया गया है। इन उपभोक्ताओं को करीब 40 लाख रुपये की छूट का फायदा मिला है।
एकसाथ पैसे जमा करने में होती है परेशानी
ग्रामीण उपभोक्ताओं की लाइन में खड़े सदर ब्लॉक के लखाही निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि करीब डेढ़ साल का 7,162 रुपये बिजली का बिल जमा करने आया हूं। उनके गांव में हर महीने का बिजली बिल निकालने को कर्मचारी नहीं आता है। हर महीने से बिल मिल जाए तो जमा कर दें। इतना बकाया न रहे। एकसाथ इतना पैसा जमा करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
नहीं रहती बिजली, बढ़ता रहता है बिल
सदर ब्लॉक के भीखमपुर निवासी बाबूराम ने बताया कि गांव में रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं होती है। दिन में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिलती है। बिजली न रहने के बाद भी बिल का पैसा बढ़ता रहता है। बिजली रहे तो बिल जमा करने में कोई परेशानी नहीं है।
अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि उनके निरीक्षण में भी हर महीने बिजली का बिल न देने की शिकायत मिली है। संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों को अब हर महीने सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।