फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If there is a flaw in the operation of e-school, then action will be taken

ई-पाठशाला के संचालन में मिली खामी तो होगी कार्रवाई

Tue, 12 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
If there is a flaw in the operation of e-school, then action will be taken
बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलहा में उप शिक्षा निदेशक ने बैठक कर ई पाठशाला के संचालन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। इस दौरान अफसरों व शिक्षकों को ई-पाठशाला के संचालन में खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा /डायट प्राचार्य बलरामपुर विनय मोहन वन ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते ई-पाठशाला के माध्यम से छात्र छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। इससे बच्चों की शिक्षा सुचारु रखने के साथ ही उन्हें बीमारी से बचाने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने सभी हेडमास्टरों व शिक्षकों को निर्देश दिया कि 15 वर्ष से अधिक आयु वाले निरक्षर बच्चों को साक्षर बनाने के प्रयास में जुट जाएं।
विज्ञापन

बैठक में दीक्षा एप में प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के संचालन की स्थिति, मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला, आउट रीच सूचना, संकुल शिक्षकों का उन्मुखीकरण व कार्य आवंटन, व्हाटसएप एवं ई पाठशाला की सक्रियता, तीनों माड्यूल के वितरण व प्रेरणा लक्ष्य की स्थिति, निष्ठा, सामर्थ्य और शारदा कार्यक्रम की स्थिति आदि के बारे में गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही टाइम एंड मोशन, शासनादेश का अनुपालन, पूर्व प्राथमिक स्तर के लिए डीएलटी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, स्वेटर वितरण, सेट टू रिपोर्ट कार्ड वितरण, प्रेरणा टास्क पर्यवेक्षण, प्रिंट रिच इन्वायरमेंट, शैक्षिक वीडियो में शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक की स्थिति के बारे में पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता, नवाचार कार्यक्रमों के क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नामांकन, सभी विद्यालयों में सहज, आधारशिला, क्रियान्वयन हस्त पुस्तिका व शिक्षक डायरी के वितरण और समझ पर विचार विमर्श किया गया। समीक्षा बैठक में जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी, बीईओ मनीराम, एसआरजी नवीन सिंह, प्रतिमा सिंह, महमूदुल हक व आलोक सहित सभी एआरपी, शिक्षक, संकुल सदस्य, हेडमास्टर व प्रभारी हेडमास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed