फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Horoscope of madrasas and pre-primary schools will be on U-Dias

Balrampur News: यू- डायस पर होगी मदरसों व प्री प्राइमरी स्कूलों की कुंडली

Thu, 28 Sep 2023 08:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Horoscope of madrasas and pre-primary schools will be on U-Dias
बलरामपुर। यू- डायस पोर्टल पर अभी तक कक्षा एक से 12 वीं के छात्रों का डाटा अपडेट किया गया है। स्कूलों के संसाधनों का ब्यौरा का दर्ज हुआ तो कई स्कूलों में खलबली मच गई। अब इसके बाद मदरसों की कुंडली भी पोर्टल पर तैयार की जा रही है। वहीं प्री-प्राइमरी और प्ले ग्रुप स्कूलों का डाटा भी अपडेट होगा। जिससे बिना मानक चल रहे स्कूलों पर नजर रखी जा सके। साथ ही छात्रों का डाटा विभाग के पास रहे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग अब प्री प्राइमरी, प्ले ग्रुप व मदरसों की भी निगरानी करेगा। इसके लिए इन स्कूलों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। शिक्षक संकुल पहले आवंटित विद्यालयों की सूची वाले स्कूलों में संपर्क कर विद्यार्थियों का विवरण अपडेट करने में सहयोग करेंगे। बेसिक शिक्षा में सुधार की तमाम कवायदों में अब प्री-प्राइमरी, प्ले स्कूल व मदरसों को भी शामिल किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग यू-डायस पोर्टल पर इनके डाटा को अपलोड करेगा और इनकी मॉनीटरिंग भी तेज करेगा। इसके लिए इनके डाटा का प्रबंधन के डाटा से मिलान व भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में 60 मदरसा सहित करीब 80 प्राइमरी व प्ले ग्रुप संचालित हैं। मदरसे में जहां 4500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वहीं प्राइमरी व प्ले ग्रुप में भी करीब 25 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का वितरण बेसिक शिक्षा विभाग एकत्र करने के लिए इनका डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय प्रोफाइल में अंकित विवरण को अपडेट करने का निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। शिक्षक संकुल पहले आवंटित विद्यालयों की सूची वाले स्कूलों में संपर्क कर विद्यार्थियों का विवरण अपडेट करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य में तेजी लाने के निर्देश
प्राइमरी, प्ले ग्रुप व मदरसों का डाटा अपलोड करने का निर्देश जारी किया गया है। बीएसए की निगरानी में डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। डाटा अपलोड होने से स्कूलों के डाटा मिलान व भौतिक सत्यापन में आसानी होगी। मंडल के जिलाें की समीक्षा की जाएगी। संबंधित को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। - राम सागर पति त्रिपाठी, सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed