फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health card will be made for the girl students of Kasturba Gandhi Vidyalaya

Balrampur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं का बनेगा हेल्थ कार्ड

Sat, 06 Jan 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Health card will be made for the girl students of Kasturba Gandhi Vidyalaya
बलरामपुर। जिले के 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी के लिए अब उनका हेल्थ कार्ड बनेगा। इसका सीधा फायदा इन विद्यालयों में पढ़ने वाली ग्यारह सौ छात्राओं को मिलेगा। इस कार्ड में छात्राओं की सेहत से जुड़ी जानकारी का पूरा विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन




इसके लिए बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच महिला डाक्टर से ही कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रति बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 15 सौ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके लिए प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को हर साल मेडिकल केयर एंड कंटीजेंसी मद में डेढ़ लाख रुपये का बजट मिलेगा। इन बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण सीएमओ स्तर पर गठित टीम करेगी। हेल्थ कार्ड में दर्ज छात्राओं की सेहत के पूरे विवरण से किसी भी तरह की परेशानी होने पर, उनके बेहतर इलाज में मदद मिलेगी। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक की ओर से सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर हेल्थ कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed