{"_id":"653bf97549f3122833012aa4","slug":"health-camp-organized-in-district-jail-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4033-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के उप सभापति अखिलेंद्र शाही ने शुक्रवार को जिला कारागार का भ्रमण किया। उन्होंने कारागार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भी सीएमओ की मौजूदगी में किया और बंदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। शिविर में 108 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जिला कारागार के चिकित्साधिकारी डॉ. रत्नसेन वर्मा एवं मनोरोग चिकित्सक डॉ. राजेश प्रसाद ने 108 बंदियों का परीक्षण किया। उप सभापति ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा बंदियों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। सीएमओ ने कारागार में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि बंदियों को जो भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकती है, उन्हें हरहाल में मुहैया कराई जाए।