{"_id":"5f6a2a258ebc3e00f4201c90","slug":"girls-scorched-by-current-balrampur-news-lko5414586171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की चपेट में आने से दो किशोरियां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन की चपेट में आने से दो किशोरियां झुलसी
विज्ञापन
करंट से दो किशोरियां झुलसी
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरनगर गांव में मंगलवार को अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो किशोरियां झुलस गईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना महराजगंज तराई के हरिहरनगर निवासी कलाम ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी हकीकुन्निशा (17) व शहीदुन्निशा (16) घर के आंगन में रखे टिन शेड को उठाकर अलग कर रही थी तभी ऊपर से हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। दोनों बेटियां गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली विभाग के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई जाएगी।