{"_id":"662d525f4600a3bf0c033ea6","slug":"girls-photo-goes-viral-relationship-broken-balrampur-news-c-100-1-gon1002-116364-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवती की फोटो की वायरल, टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवती की फोटो की वायरल, टूटा रिश्ता
Sun, 28 Apr 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र में युवती की फोटो एडिट कर वायरल करने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पूरा मामला सामने आने के बाद लड़की का पहले से तय शादी का रिश्ता टूट गया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह बीते साल के मई माह में तरबगंज क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई थी। उसी गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की व चोरी से उसकी फोटो मोबाइल से खींच ली थी। लड़की ने डर के चलते घटना को परिजनों से छिपाए रखा। कुछ दिनों बाद आरोपी युवक ने लड़की की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट कर फेसबुक पर लगा दिया। इसके बाद परिजनों से जबरन अपने साथ लड़की की शादी करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि पहले से तय लड़की की शादी को भी बीते साल नवंबर में आरोपी युवक ने तोड़वा दिया। अपने साथ शादी न करने पर लड़की को धमकी भी देने लगा। शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ तरबगंज को सौंपी। जिसके बाद आरोपी युवक बृजेश निषाद के खिलाफ छेड़खानी व धमकी मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।