{"_id":"6326020461eec05aec4cb807","slug":"get-the-roads-repaired-immediately-dm-balrampur-news-lko648807189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुरंत कराएं सड़कों की मरम्मत : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुरंत कराएं सड़कों की मरम्मत : डीएम
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में देवीपाटन मंदिर आने वाले भक्तों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए तुलसीपुर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों की मरम्मत तत्काल कराई जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाए। ये निर्देश जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार नेे शनिवार को तुलसीपुर को जोड़ने वाले उतरौला-गौरा चौराहा मार्ग का औचक निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए।
अधिशासी अभियंता निर्माण निगम अनिल कुमार एवं सहायक अभियंता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस सड़क पर कुछ दिनों पहले पैचिंग कार्य कराया गया था। बारिश के चलते कुछ जगह पैचिंग खराब हो गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जाए।
उतरौला से चार किलोमीटर की दूरी पर पिपरा एकडंगा में पुल का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन एप्रोच का लेपन कार्य नहीं कराया गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि एप्रोच का लेपन कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान एसपी राजेश कुमार सक्सेना व एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा आदि मौजूद रहे।