फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Get the drains of tube wells cleaned, get rid of stray animals

Balrampur News: नलकूपों के नालियों की कराएं सफाई, छुट्टा जानवरों से मिले निजात

Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Get the drains of tube wells cleaned, get rid of stray animals
बलरामपुर। विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने नलकूपों के नालियों व कुलाबों की सफाई और छुट्टा जानवरों की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग पुरजोर उठाई। उन्होंने सम्मान निधि का पैसा खाते में न आने का भी मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में डीएम व सीडीओ के न आने पर किसानों ने आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन

किसान दिवस का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के अध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा ने किया। खरहर खड़ही के किसान राजेश कुमार तिवारी व रामबरन ने छुट्टा जानवरों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। कहा कि क्षेत्र में इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन में जहां सड़कों पर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब हैं वहीं, रात में किसानों की फसल चट कर जाते हैं।
विज्ञापन

रामपुर बगनहा के प्रगतिशील किसान रामकरन ने गांव में विद्युतीकरण न होने की शिकायत की। कहा कि विद्युतीकरण न होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। सदवापुर के किसान कृष्ण कुमार सिंह ने सरयू नहर के कटे तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की। प्रार्थना पत्र देकर कहा कि तटबंध कटने से बाढ़ आने पर हर साल खेतों में पानी भर जाता है। जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता शशि भूषण शुक्ल उर्फ क्रांति ने नलकूपों के नालियां व कुलाबों की सफाई कराने की मांग की। कहा कि नालियां की सफाई न होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
किसान दिवस में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के न पहुंचने पर किसानों ने आक्रोश जताया। दिलेदार, हरिसरन व राम उजागर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के न आने पर किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता है। किसान दिवस के प्रति अधिकारी उदासीन हैं। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे, अग्रणी बैंक प्रबंधक अंकित गुप्ता व उप संभागीय कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

वितरित किया अरहर का बीज
किसानों को कृषि विभाग की तरफ से अरहर का बीज वितरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के अध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा ने किसानों को खरीफ व रबी फसलों की बोआई के बारे में जानकारी दी। साथ ही मोटे अनाज की खूबियों को बताते हुए इसकी खेती के लिए क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील भी की। मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को मछली पालन के संबंध में जानकारी दी। कहा कि आधुनिक तरीके से मछली पालन कर किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed