फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Get development work done in the village without discrimination

Balrampur News: बिना भेदभाव के गांव में कराएं विकास कार्य

Mon, 17 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 17 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Get development work done in the village without discrimination
बलरामपुर। गांव में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराया जाएं। एक अच्छा जनप्रतिनिधि बनने के लिए आप लोगों को सबके साथ मिलजुलकर रहना चाहिए। गांव में सभी वर्ग के पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं।
विज्ञापन

यह बातें विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सोमवार को आयोजित महिला ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाएं घर-परिवार को अच्छे ढंग से संभालती हैं, वैसे ही आप लोग जनप्रतिनिधि के रूप में गांव का चहुमुखी विकास कराएं। विकास कार्यों में अधिक भुगतान न होने पाए, इसके लिए भी सजग रहें। इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महिला ग्राम प्रधान अनीता, रंजना, अमीना खातून, सुमन सिंह व पुष्पा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रशिक्षक सतीश बाजपेयी व आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के ऑनलाइन भुगतान व ई-पंचायत एप के संचालन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed