{"_id":"65b2b3d631e65c89ba0f6f54","slug":"four-teams-reached-the-semi-finals-after-winning-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106382-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें
Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। स्टार वालीबॉल क्लब की ओर से अचलपुर चौधरी में प्रांतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन कई जिलों की टीमों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मुरादाबाद, स्पोर्ट्स कालेज आजमगढ़, एनईआर गोरखपुर व आजमगढ़ निहाल की टीमों ने अपने अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को हुए मैच का उद्घाटन सांसद श्रावस्ती राम शिरोमणि वर्मा ने किया। पहला लीग मैच रायबरेली व स्पोर्ट्स कालेज आजमगढ़ के बीच खेला गया। आजमगढ़ ने रायबरेली को दो सीधे सेटों से हराया। दूसरा लीग मैच बरेली व मुरादाबाद के बीच खेला गया। दो एक से बरेली ने मुरादाबाद को पराजित किया। तीसरे लीग मैच में आजमी स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम ने सीधे सेटों में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर को हराया जबकि चौथे मैच में एनईआर गोरखपुर ने बनारस की टीम को दो एक से हराय जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।