फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four members of inter-district vehicle theft gang arrested

Balrampur News: अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार को दबोचा

Sat, 23 Dec 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 23 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four members of inter-district vehicle theft gang arrested
बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर इसके चार सदस्यों को दबोचा। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए ट्रक की बाडी के टुकड़े, स्टेपनी, 10 हजार रुपये नकद एवं चोरी में इस्तेमाल एक कार भी बरामद की है। गिरफ्त में आए चोरों के खिलाफ बस्ती, वाराणसी, कानपुर नगर, अयोध्या व चंदौली आदि जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर बृजानंद राय ने बताया कि बीती पांच दिसंबर को ग्राम चंदापुर जिला बहराइच निवासी चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने देहात कोतवाली में ट्रक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी तफशीश के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस ने बेलवा मोड़ पर विनोद कुमार सिंह निवासी ग्राम बस्ती एवं मनोज कुमार निवासी जैतपुरा वाराणसी को चोरी में इस्तेमाल की गई एक कार के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि ट्रक को उन्होंने ही अपने साथी पप्पू उर्फ अमरेश बहादुर वर्मा के साथ चार दिसंबर की रात में तुलसीपुर रोड पर सिसई गांव से चुराया था।
विज्ञापन

बताया कि बाद में यह ट्रक मनोज कुमार व अमरिका प्रसाद निवासी मुगलसराय को ढाई लाख रुपये में बेच दिया। पकड़े गए आरोपी विनोद कुमार व मनोज कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने पड़ाव वाराणसी से काटे गए ट्रक की बाडी पार्टस व 10 हजार रुपये नकदी के साथ अमरिका प्रसाद व राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपी पप्पू उर्फ अमरेश वर्मा, मखांचू कबाड़ी व नवीन कबाड़ी की तलाश कर रही है। पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed