फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four accused arrested for murder of former head

Balrampur News: पूर्व प्रधान की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for murder of former head
फोटो-7-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सादुल्लानगर क्षेत्र के गोल्हीपुर गांव में हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे तेज पूर्व प्रधान व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बहादुर यादव की हत्या में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान की लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चेन स्पाकेट लगी लोहे की रॉड और दो डंडे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लखनऊ भागने की तैयारी कर रहे आरोपी रामदास कश्यप, रिंकू, जयकरन कश्यप और हजारी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 14 मई की रात गोल्हीपुर गांव में जयकरन कश्यप के बेटे की शादी में “मउर सेरवाने” का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शोर-शराबा बढ़ने पर गांव के तेज बहादुर यादव बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने लगे। इसी दौरान विवाद और भड़क गया। आरोप है कि रामदास कश्यप, रिंकू, जयकरन कश्यप और हजारी ने मिलकर तेज बहादुर को घेर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में रिंकू ने बताया कि गुस्से में उसने चेन स्पाकेट लगी लोहे की रॉड से तेज बहादुर के सिर पर वार कर दिया। वार लगते ही तेज बहादुर लड़खड़ा गए, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। एसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दी। संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर लखनऊ जाने की तैयारी में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने शनिवार को मथुरा-मनकापुर मार्ग पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल की गई चेन स्पाकेट लगी लोहे की रॉड और दो लकड़ी के डंडे गोल्हीपुर गांव के पास बगीचे की झाड़ियों में छिपाने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रामदास कश्यप और रिंकू के खिलाफ पहले से भी मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed