{"_id":"65b1629e72568661f10a2a44","slug":"fog-remained-throughout-the-day-icy-winds-increased-the-chill-balrampur-news-c-99-1-slko1018-6364-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिन भर छाया रहा कोहरा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिन भर छाया रहा कोहरा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
Thu, 25 Jan 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बर्फीली हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। बुधवार को सुबह से छाए घने कोहरे के बीच चली सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। सूरज न निकलने के कारण शाम ढलने के साथ ही ठंड का असर लोगों को अलाव अथवा हीटर के पास जुटे रहने को विवश करता रहा।
ठंड के कारण दिन भर बाजारों के साथ ही प्रमुख मार्गों पर भी सन्नाटा सा दिखा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन का सबसे ठंड दिन होने के कारण बुधवार को सड़कों पर सन्नाटा रहा। यात्रियों के कम निकलने के कारण रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर भी कोई खास चहल-कदमी नहीं दिखी। ठंड के बीच अस्पताल पहुंचे लोगों को अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था न होने से काफी परेशानी हुई। वहीं नगर के नौशहरा, वीर विनय चौराहा, संतोष माता मंदिर व भगवतीगंज आदि स्थानों पर जल रहे अलाव के किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही।
बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड के बीच खुलने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को उठानी पड़ी। सुबह 10 बजे कांपते हुए छात्र स्कूल पहुंचे। छात्र संतोष कुमार, रूपाली, श्रृष्टि व मनीष आदि ने बताया कि स्कूल में परीक्षा चल रही है। ऐसे में स्कूल जाना जरूरी है। वहीं डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि शासन से अभी तक छुट्टी की कोई सूचना नहीं मिली है।