फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flooding in rapti river caused havoc in many villages of utraola

उतरौला तहसील के कई गांवों में कटान का कहर बरपा रही राप्ती

Sat, 04 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
flooding in rapti river caused havoc in many villages of utraola
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कई गांवों में राप्ती नदी कटान का कहर बरपा रही है। शनिवार को तहसील क्षेत्र के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर राप्ती नदी के कटान में बर्बाद हुए परिवारों को सरकारी मदद मुहैया कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि राप्ती नदी करीब आधा दर्जन गांवों में कटान कर रही है।
विज्ञापन

उधर सदर तहसील के कई गांवों में भी राप्ती नदी का कटान हो रहा है। एडीएम ने बताया कि कटान प्रभावित सभी गांवों में एसडीएम को निगरानी का निर्देश दिया गया है। गांवों में हल्का लेखपाल तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की मांग पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ मनोज कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा आनंद त्रिपाठी, दद्दन व पप्पू वर्मा आदि के साथ परसौना गांव में नदी के कटान का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद एसडीएम को विधायक ने कटान पीड़ितों को तत्काल मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला तहसील के कई गांवों में राप्ती नदी का कटान जारी है। इसी तरह से सदर तहसील के कई गांवों में भी राप्ती नदी का कटान हो रहा है। एसडीएम ने विधायक को बताया कि राप्ती नदी के कटान वाले क्षेत्रों में हल्का लेखपालों को तैनात कर दिया गया है। कटान प्रभावित पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed