फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flood victims lakhs, lunch packets only a few thousand

बाढ़ पीड़ितों लाखों, लंच पैकेट सिर्फ कुछ हजार

Wed, 12 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Flood victims lakhs, lunch packets only a few thousand
बलरामपुर। बाढ़ के चलते चारों तरफ पानी से घिरे गांवों में लोग भोजन व पेयजल को तरस रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को भोजन व पेयजल पहुंचाने का प्रशासन का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। हालात ये हैं कि साढ़े तीन लाख बाढ़ पीड़ितों में से कुछ हजार लोगों तक ही प्रशासन की टीमें लंच पैकेट पहुंचा रही हैं। दूरदराज के बाढ़ग्रस्त तमाम गांवों में अब तक प्रशासन से कोई मदद नहीं पहुंच सकी है। हालांकि कुछ समाजसेवी बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन व पेयजल पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार बाढ़ के कारण जिले में 381 ग्राम पंचायतें जलमग्न हैं। इन ग्राम पंचायतों की साढ़े तीन लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है। सरकार ने बाढ़ पीड़ितों तक भोजन व पेयजल पहुंचाने का निर्देश दिया है। इस पर प्रशासन ने कुछ लोगों को लंच पैकेट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। मगर लंच पैकेट बांटने की जिम्मेदारी किसे दी गई है और इसके लिए टेंडर हुआ है या नहीं? इस बारे में अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारी ये भी नहीं बता रहे हैं कि प्रतिदिन कितने लंच पैकेट तैयार किए जा रहे हैं और इन्हें कहां-कहां बांटा जा रहा है। जानकारों की मानें तो प्रशासन की टीमें कुछ हजार लंच पैकेट प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों को बांट रही हैं। मगर शहर से सटे बाढ़ग्रस्त इलाकों में ही पीड़ितों तक लंच पैकेट नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में दूरदराज के गांवों में बाढ़ पीड़ितों को भला क्या मदद मिल रही होगी? इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम कटराशंकर नगर निवासी अफरोज, निजाम, गुड्डू, बिजलीपुर निवासी बबलू, शिवकुमार व ग्राम खजुरिया निवासी सत्यभान आदि ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अब तक कोई भी मदद नहीं मिली है। घर में पानी भरा होने से खाना नहीं बन पा रहा है। ऐसे में पेेट भरने के लिए बिस्कुट, ब्रेड, नमकीन, लईया आदि का ही सहारा है।
उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार चार दिन से दाल, चावल, पूड़ी, सब्जी व हलुआ बनवाया जा रहा है। उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद महराज, भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान अमरहवा शशिकांत त्रिपाठी व श्रीराम पांडेय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों को भोजन व पानी का बोतल बांट रहे हैं।
भाजपा नेता व समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की टीम भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी है। उनकी तरफ से डीपी सिंह, शुभेंद्र गौरव मिश्र, सभासद विनोद गिरि आदि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को लंच पैकेट के साथ ही बिस्कुट, पानी की बोतल, मोमबत्ती, माचिस आदि बांट रहे हैं। इसी तरह जावेद हसन फाउंडेशन की तरफ से फ्लावर जावेद व समर जावेद ने अपने सहयोगियों के साथ नगर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट बांट रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली की टीम भी जरूरतमंदों की हर संभव मदद में जुटी है।

समाजसेवी व सभासद संजय कुमार मिश्र ने शहर के पहलवारा, धर्मपुर, धुसाह, कर्बला आदि स्थानों पर बुधवार को बाढ़ पीड़ितों को पूड़ी-सब्जी, बिस्कुट, पानी, मोमबत्ती, माचिस आदि राहत सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के इस कठिन समय में सभी को एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। वह हमेशा लोगों की मदद करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed