फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The National Sports Society team clinched the trophy

Balrampur News: नेशनल स्पोर्ट्स सोसायटी की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Mon, 31 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The National Sports Society team clinched the trophy
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को हॉकी, जूडो व ताइक्वांडो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच में विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन से किया। अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेशनल स्पोर्ट्स सोसायटी व खेलो इंडिया सेंटर के बीच खेला गया। नेशनल स्पोर्ट्स सोसायटी टीम के खिलाड़ियों ने 2-0 से खेलो इंडिया सेंटर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालक 59 किलो भार वर्ग में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का फाइनल मैच अभय मिश्र व मनीष कुमार के बीच हुआ, इसमें अभय ने जीत हासिल की। बालिका 55 किलो भार वर्ग में साक्षी सिद्धार्थ ने सानिया खान को हराकर मुकाबला जीता। जूडो प्रतियोगिता बालिका 52 किलो भार में नैंसी उपाध्याय व रिया उपाध्याय के बीच मुकाबला हुआ, नैंसी विजयी रहीं। बालक 55 किलो भार वर्ग में यशराज ने अंकित को पटखनी देकर विजेता बने। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। विजेता खिलाड़ियों को सदर विधायक पल्टूराम व क्रीड़ा अधिकारी ने उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, जिला हॉकी संघ की सचिव रश्मि सिंह, प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, विजय शंकर पांडेय, फरोग अलवी, अभय सिंह, हिना खातून व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
-- युवा कल्याण विभाग की तरफ से झांसी में प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ियों ने गोरखपुर जोन की टीम से अपनी प्रतिभा दिखाई। जिले के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने गोरखपुर जोन की टीम ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनी। गोरखपुर टीम से जिले के फुटबॉल खिलाड़ी सूरज गौतम, फैजान अंसारी, पवन यादव, आयुष श्रीवास्तव, मो. जीसान अंसारी, उत्कर्ष सैनी, अनादि सिंह, एकलव्य पांडेय, तुषार मिश्र व सत्यम यादव ने प्रतिभाग किया।

बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी

बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed