{"_id":"6a94751d6250363a810e17d6","slug":"border-market-in-manipur-defies-inflation-shoppers-flock-in-balrampur-news-c-99-1-brp1010-154019-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महंगाई पर भारी सीमावर्ती मणिपुर बाजार, उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महंगाई पर भारी सीमावर्ती मणिपुर बाजार, उमड़े खरीदार
Sun, 30 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के लक्ष्मनपुर बाजार से सामान लेकर जाते नेपाली नागरिक
हरैया सतघरवा। भारत-नेपाल सीमा से सटे मणिपुर बाजार में रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार सीमावर्ती इलाकों की जीवनरेखा बन गया है। स्थानीय लोगों के साथ नेपाल के खंगरा, अड़बड़वा नाका और आसपास के सीमावर्ती गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर दैनिक जरूरत का सामान खरीद रहे हैं, जिससे पूरे बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
क्षेत्रीय निवासी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़ती महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी, बेसन, मसाले और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन साप्ताहिक बाजार में ताजी हरी सब्जियां अभी भी अपेक्षाकृत किफायती कीमत पर मिल रही हैं। स्थानीय किसान उमानाथ मौर्य और मोहम्मद जाकिर ने बताया कि खेतों में उगाई गई ताजी सब्जियों की यहां अच्छी बिक्री हो जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र में यह साप्ताहिक बाजार अब सिर्फ खरीद-बिक्री का केंद्र नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के लोगों के बीच आर्थिक गतिविधियों की मजबूत कड़ी बन चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बाढ़ का पानी उतरा, पर कई लोग लापता
नेपाल के अड़बड़वा नाका निवासी मनोज सिंह और सुनील कुमार ने बताया कि नेपाल में बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन कई लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश में नेपाल प्रशासन राहत एवं खोज अभियान चला रहा है।